Vc khabar चन्दौली संवाददाता नीरज आग्रहरी कमालपुर   योग से शरीर को स्वस्थ्य व मजबूत बनाएं-राजेश तिवारी :राष्ट्रीय इंटर कालेज कमालपुर के परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करते लोग।कमालपुर।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को भाजपा धानापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में कमालपुर राष्ट्रीय इंटर कालेज में योग शिविर का आयोजन किया गया।योग शिविर में योग गुरु सुनील उपाध्याय व हरिवंश उपाध्याय ने संयुक्त रूप से योग से शरीर को स्वस्थ्य रखने का सरल उपाय बताया।मौके पर सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं व समाजसेवियों ने योग के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी लिया।आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 150 देशों में योग शिक्षा को अपनाने का काम किया है।योग से मन मस्तिष्क स्वस्थ्य रहता है।समाज मे इससे समरसता व साम्प्रदायिक सदभाव पैदा किया जा सकता है। आगे राजेश तिवारी ने कहा कि मनुष्य को प्रतिदिन योग करना चाहिए।योग करने से तमाम रोगों मुक्ति पाया जा रहा।इस क्रिया से पूरा विश्व अचरज है।योग करने शरीर स्वस्थ्य व मजबूत हो जाता है।यह कोई चमत्कार से कम नहीं है।योग करने से मनुष्य को कभी भी चिकित्सक के पास नहीं जाना होगा।योग तमाम रोगों से मुक्ति दिलवाने में सहायक होता है।आज योग से बड़े बड़े रोगों को दूर किया जा रहा है।इस मौके पर डाक्टर वेदब्यास राय,श्यामसुंदर सिंह, गणेश अग्रहरि, संजय मिश्रा, विकास गुप्ता,दिलीप त्रिशूलिया, सिंटू बाबा,राजन सिंह,अवधेश खरवार,चंदन राजभर, पवन रस्तोगी, अरविंद उपाध्याय,दिनेश पांडेय,सोनू गुप्ता आदि लोग रहे।

On: Friday, June 21, 2024 11:08 AM

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment


Home

Shorts

Web Stories

WhatsApp