चंदौली

Chandauli news : नवनिर्वाचित लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष निरंजन कन्नौजिया का हुआ भव्य स्वागत

Chandauli news : समाजवादी पार्टी की ओर से सोमवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष निरंजन कनौजिया के प्रथम आगमन पर कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. जहां पर कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और कार्यकर्ताओं में जोश भरा.

IMG 20240219 WA0055

इस दौरान पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए जिस प्रकार से निरंजन कनौजिया ने अपनी ताकत दिखाई है वह सभी कार्यकर्ताओं को दिखाने की जरूरत है. तभी संगठन के साथ-साथ पार्टी मजबूत होगी. सभी को पार्टी के विचारधारा और सिद्धांतों को लेकर आगे बढ़ना होगा तभी सफलता मिलेगी. 

विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि सताए गए लोग और पीड़ित लोगों के लिए संघर्ष करने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने की जरूरत है. भाजपा सरकार सभी मोर्चे पर फेल हो चुकी है. भाजपा ने 10 वर्षों में कोई विकास कार्य नहीं किया है. सिर्फ चलने का काम किया है.

IMG 20240219 WA0064

पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव हम सभी के लिए अस्तित्व का चुनाव है,एकलव्य बनकर कुर्बानी देने की नहीं बल्कि अपने हक के लिए संघर्ष करना होगा. लाेहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष निरंजन कौनजिया ने कहा जो पार्टी ने जिम्मेदारी दिया है मैं उसका निर्वहन ईमानदारी के साथ करूंगा. 

इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष सत्य नारायण राजभर, रमेश यादव, अशोक त्रिपाठी, रामजन्म यादव,प्रभु नारायण सिंह यादव, लव बियार, मुकेश यादव, चंद्रभानु यादव, मीरा यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *