Ghazipur News: मां बेटी की चाकू से गोदकर हुई हत्या से क्षेत्र में फैली सनसनी, तफ्तीश में जुटी पुलिस

Published:




नंदगंज (गाजीपुर)। नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवां गांव में बुधवार की सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। घर में अकेली रह रही मां और उसकी 12 वर्षीय बेटी की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय जयमून निशा और उनकी 12 वर्षीय बेटी आईमन निशा के रूप में हुई है। एक ही घर में मां-बेटी की हत्या की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह मां-बेटी घर में अकेली थीं। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को किसने और किन परिस्थितियों में अंजाम दिया, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही नंदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मां-बेटी की हत्या के पीछे की वजह क्या है और इस वारदात में कौन-कौन शामिल है, इन सवालों के जवाब तलाशने में पुलिस जुटी हुई है। एक साथ दो हत्याओं से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़