spot_img

Ghazipur news: भांवरकोल कुंडेसर कन्या विद्यालय में वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान

Published:

spot_img


गाजीपुर। कम्पोजिट विद्यालय कन्या कुंडेसर में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिससे पूरे परिसर में सकारात्मक वातावरण का संचार हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व एसएमसी अध्यक्ष मेराज अंसारी ने की, जबकि संचालन कृष्ण मुरारी राय द्वारा किया गया। इस अवसर पर जू.हा. स्कूल शिक्षक संघ भांवरकोल के अध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापक जयनारायण उपाध्याय, वर्तमान एसएमसी अध्यक्ष अशोक कुमार पटेल, वरिष्ठ शिक्षक अखिलेश्वर नाथ तिवारी, मनोज कुमार, लक्ष्मी कुमारी, शितेस सिंह, रख्शी मेहरोश, सुधा उपाध्याय, नन्दकुमार श्रीवास्तव, पारस नाथ यादव सहित कई गणमान्य लोग और अभिभावक उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान शैक्षिक और सह-शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष ने बच्चों को शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी, वहीं प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों से अधिक से अधिक नामांकन कराने की अपील की।
अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा बच्चों में मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़