spot_img

Ghazipur news: बदहाली का शिकार मुहम्मदाबाद सीएचसी, कबाड़ जीप बनी ‘सर्जिकल डस्टबिन

Published:

spot_img



मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)।स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और स्वच्छता अभियान के दावों की पोल खोलती एक तस्वीर बैजलपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से सामने आई है। यहाँ अस्पताल परिसर में खड़ी एक पुरानी कबाड़ जीप अब कचरा पात्र (कूड़ेदान) में तब्दील हो चुकी है।
हैरानी की बात यह है कि इस जीप में सामान्य कचरा नहीं, बल्कि भारी मात्रा में सर्जिकल कचरा भरा हुआ है। लंबे समय से पड़े इस बायोमेडिकल वेस्ट के कारण अस्पताल में आने वाले मरीजों और स्थानीय निवासियों में संक्रामक बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है।
अस्पताल परिसर में खुलेआम पड़े इस मेडिकल कचरे ने न केवल साफ-सफाई की व्यवस्था को कटघरे में खड़ा किया है, बल्कि चिकित्सा अधीक्षक की कार्यप्रणाली पर भी बड़े सवालिया निशान लगा दिए हैं। जहाँ अस्पतालों को संक्रमण मुक्त होना चाहिए, वहीं मुहम्मदाबाद सीएचसी खुद संक्रमण का केंद्र बनता दिख रहा है। स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने और व्यवस्था सुधारने की मांग की है। वही इस संबंध में जब चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष राय को फोन किया गया तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। वही एसीएमओ से संपर्क करने पर उनका भी फोन नहीं उठा।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़