spot_img

Ghazipur news: भांवरकोल पखनपुरा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा रेलिंग तोड़ 20 फीट खाई में गिरी एसयूवी कार

Published:



भांवरकोल (गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के हैदरिया के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 340 पर बुधवार देर शाम 9 बजे के करीब तेज रफ्तार महिंद्रा कार रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी इस हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ के सरोजिनी नगर निवासी प्रांजल पांडेय पुत्र अनुराग पांडेय अपनी महिंद्रा एसयूवी कार (यूपी 32 एलएफ 5480)से वाराणसी जा रहे थे। लेकिन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रास्ता भटक जाने के कारण वह हैदरिया चले गए। ब्रेक लगाने के दौरान नियंत्रण खो जाने से कार सीधे उछलकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। गनीमत रही कि कर के सभी एयरबैग खुल गए और चालक को मामूली चोटें आई और बाल बाल बच गए। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। दुर्घटना की सूचना यूपीडा कि सहायता गाड़ी और मच्छटी चौकी प्रभारी श्याम सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक लिखा पढ़ी की। इस संबंध में यूपीडा के  सहायक सुरक्षा अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल चालक को मामूली चोटें आई हैं उसके परिजन अपने साथ लेकर गए हैं फिलहाल आवागमन  सुचारू रूप से चल रहा है।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़