spot_img

Ghazipur news: भांवरकोल बाबा भद्रेश्वर नाथ नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मोहम्मदाबाद ने जीता

Published:

spot_img


Ghazipur: भांवरकोल भदौरा में आयोजित बाबा भद्रेश्वर नाथ नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मोहम्मदाबाद बनाम सलारपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सलारपुर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 77 रन बनाए। जवाब में मोहम्मदाबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 78 रन बनाकर फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया।
कार्यक्रम में पहला कदम सेवा संगठन के अध्यक्ष आशीष कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ बृजेश कुशवाहा, अरुण Rajbhar एवं योगेश जी भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया गया तथा खिलाड़ियों और युवाओं का उत्साहवर्धन किया गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पत्रकार बंधुओं की टीम भी मौजूद रही। विजेता टीम मोहम्मदाबाद को ट्रॉफी आशीष कुशवाहा द्वारा एवं उपविजेता सलारपुर टीम को ट्रॉफी राधेश्याम मास्टर जी द्वारा प्रदान की गई। मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी बृजेश कुशवाहा तथा मैन ऑफ द सीरीज की ट्रॉफी इंद्रजीत राजभर द्वारा प्रदान की गई।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष ओमनारायण राजभर, उपाध्यक्ष अनिरुद्ध राजभर एवं टीम सदस्य अंकित, पवन, सोनू, मयंक, गोलू, विशाल, श्री भगवान, धनु, मनीष, जानेमन, निरहू, गोलू और धनंजय सहित समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।
कमेंट्री बॉक्स में राधेश्याम कुशवाहा, अशोक गिरी, सुनील राजभर, बेदी राजभर एवं अजय राजभर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़