spot_img

Ghazipur news: भांवरकोल राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर ट्रक खराब, 7 किलोमीटर लंबा जाम
भीषण गर्मी में घंटों फंसे राहगीर, बढ़नपुरा पुलिया बनी मुसीबत

Published:

spot_img



भांवरकोल (गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर सौ वर्ष पुरानी बढ़नपुरा पुलिया के करीब एक ट्रक के खराब हो जाने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों का जाम लग गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर में ट्रक के खराब हो जाने से 5 घंटे तक दोनों तरफ वाहनों के पहिए रुक रहे। इस दौरान आने जाने वाली राहगीरों की भीषण गर्मी में काफी फजीहत हुई। वही बीते दिनों एक तेज रफ्तार ट्रक ने सकरी पुलिया के उत्तर तरफ के रेलिंग को तोड़ते हुए आगे बढ़ गया था। जिससे पुलिया से गुजरने वालों पर दुर्घटना का खतरा था। दो दिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्देश पर रेलिंग का मरम्मत  कार्य जारी है। जिससे रास्ते को और सकरा कर दिया गया है। जाम पखनपुरा से लेकर मिर्जाबाद तक तकरीबन 7 किलोमीटर तक जारी रहा। टोल कर्मी और यातायात पुलिस के कर्मी जाम छुड़ाने में लग रहे। थाना प्रभारी संतोष कुमार राय ने बताया कि जाम वाले जगह पर पुलिसकर्मी तैनात हैं बारी-बारी से वाहनों को निकाला जा रहा है।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़