
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन गाजीपुर में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन और एकरूपता के साथ परेड कराई।
परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में थानों से आई डायल 112 (यूपी-112) वाहनों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की स्थिति एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके बाद एसपी ने डायल 112 कंट्रोल रूम और जीडी कार्यालय का निरीक्षण किया। साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों की जांच की गई तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों के रखरखाव और कार्यप्रणाली को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए अनुशासन के साथ कार्य करने पर जोर दिया।












