मुहम्मदाबाद। धारानगर स्थित मुहम्मदाबाद रामलीला समिति के मैदान में पिछले चार-पांच वर्षों से नगर का पानी जमा होने की समस्या बनी हुई थी। हर वर्ष नगरपालिका की ओर से समस्या के समाधान का आश्वासन दिया जाता रहा, लेकिन धरातल पर स्थायी समाधान नहीं हो सका।
समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, समस्या के समाधान के लिए करीब एक वर्ष से संबंधित अधिकारियों को लगातार प्रार्थना पत्र दिए जा रहे थे, बावजूद इसके जलजमाव की समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
थक-हारकर समिति के पदाधिकारियों ने अपनी समस्या 378 विधानसभा के युवा भाजपा नेता एवं पूर्व पीसीएस अधिकारी मनोज राय के समक्ष रखी। समस्या की जानकारी मिलते ही मनोज राय ने तत्काल उच्चाधिकारियों से संपर्क कर रामलीला समिति के मैदान में जमा पानी की निकासी की व्यवस्था कराने के लिए पहल की।
समस्या के समाधान की दिशा में कार्रवाई होने पर रामलीला समिति के पदाधिकारियों और मुहम्मदाबाद नगर के रामभक्तों ने मनोज राय के प्रति आभार जताया। समिति की ओर से कहा गया कि वर्षों से चली आ रही समस्या के समाधान के लिए की गई उनकी पहल सराहनीय है।
समिति के पदाधिकारियों एवं रामभक्तों ने मनोज राय को धन्यवाद देते हुए ईश्वर से उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना की।
Ghazipur news: मुहम्मदाबाद वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रही रामलीला समिति को मिली राहत
