भांवरकोल। मुहम्मदाबाद विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक सुहेब उर्फ मन्नू अंसारी ने मंगलवार को भांवरकोल विकास खण्ड की मच्छटी ग्राम सभा में जनचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों तक मुद्दों को पहुंचाने और समाधान कराने का आश्वासन दिया। जनचर्चा के दौरान क्षेत्रीय कार्यकर्ता व स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
Published:


