spot_img

Ghazipur news: भांवरकोल को मिले नए थानाध्यक्ष, रोहित मिश्रा से सख्त कानून व्यवस्था की उम्मीद

Published:

spot_img

रिपोर्ट राहुल पटेल

भांवरकोल। जनपद गाजीपुर के भांवरकोल थाने को नए थानाध्यक्ष के रूप में रोहित कुमार मिश्रा की तैनाती मिली है। उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। वहीं अपराधियों एवं गौ तस्करों में भी हलचल तेज होने की चर्चा है।
रोहित कुमार मिश्रा की गाजीपुर जनपद में यह पहली तैनाती है। इससे पहले उन्होंने गाजीपुर की एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) में प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों के सफल खुलासे और अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त जौनपुर जनपद में भी उनका कार्यकाल प्रभावी और सराहनीय रहा।
अब भांवरकोल थाने की कमान संभालने के साथ ही उनसे क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, गौ तस्करी पर प्रभावी अंकुश तथा आमजन की सुरक्षा को लेकर काफी उम्मीदें हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि उनके अनुभव और कार्यशैली का लाभ क्षेत्र को मिलेगा तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई देखने को मिलेगी।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़