Ghazipur News: तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Published:


खानपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को .315 बोर के देशी तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को उपनिरीक्षक राम बाबू सिंह पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम नायकडीह से हर्षित सिंह (22) पुत्र स्व. विनोद सिंह निवासी मधुवन, थाना खानपुर को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से .315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ खानपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 309/2026 के तहत धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ चंदौली जिले के कंदवा थाने में वर्ष 2023 और 2024 में भी मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आयुध अधिनियम, गोहत्या निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम से संबंधित मामले शामिल हैं।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़