Ghazipur News: छूटे मतदाताओं को सूची में नाम जुड़वाने का मौका

Published:


गाजीपुर। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों के लिए निरंतर पुनरीक्षण-2026 के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि अभियान के दौरान पात्र युवाओं, पहली बार मतदान के योग्य नागरिकों, महिलाओं, दिव्यांगों, बेघर और अन्य छूटे मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर निरंतर पुनरीक्षण कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य ‘कोई मतदाता न छूटे’ के लक्ष्य को पूरा करना है। इसके लिए महिला कल्याण, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा, दिव्यांगजन, ग्राम्य विकास और युवा कल्याण सहित विभिन्न विभागों का सहयोग लिया जाएगा।

डीएम ने बताया कि जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे अपने मतदान केंद्र पर बीएलओ या पदाभिहित अधिकारी से फार्म-6 प्राप्त कर भर सकते हैं। तहसील और जिला निर्वाचन कार्यालय से भी फार्म उपलब्ध होंगे। इसके अलावा निर्वाचन आयोग के ECINET मोबाइल एप और ऑनलाइन माध्यम से भी फार्म-6 जमा किया जा सकता है। मतदाता सूची में संशोधन या नाम हटाने के लिए फार्म-8 और फार्म-7 भी ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़