Ghazipur News: दो घंटे में लापता युवक औड़िहार जंक्शन से बरामद

Published:


जंगीपुर। घर से पढ़ने के लिए निकला 19 वर्षीय युवक लापता हो गया। सूचना मिलने के बाद जंगीपुर पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से दो घंटे के भीतर युवक को औड़िहार जंक्शन से सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, नरहपुर गांव निवासी ओमप्रकाश गुप्ता ने एक अक्तूबर को थाने में तहरीर दी कि उनका पुत्र आदर्श गुप्ता (19) लावा स्थित लेक्सिकॉन लाइब्रेरी में पढ़ाई करने के लिए घर से निकला था। काफी समय बीतने के बाद भी उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जंगीपुर पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से युवक के मोबाइल की लोकेशन प्राप्त की। लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम गठित कर सैदपुर थाना पुलिस और जीआरपी औड़िहार के सहयोग से युवक को औड़िहार जंक्शन से सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। युवक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई के प्रति आभार जताया।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़