spot_img
27.5 C
New York
spot_img

Ballia News : बलिया में गोली लगने से पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि की मौत, मचा हड़कम्प

WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

Published:

spot_img
- Advertisement -

Ballia News : उत्तरप्रदेश के जनपद बलिया में उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बेल्थरारोड कस्बे में सोमवार की देर रात गोली लगने से बांसडीह नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन रेनू सिंह के प्रतिनिधि शत्रुघ्न सिंह (51) की मौत हो गयी। वहीं बेल्थरारोड नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी आरोपी मनीष सिंह (40) घायल हो गये।

मृतक की बेटी ने दी तहरीर

सूचना मिलते ही पहुंची उभांव पुलिस ने घायल मनीष को जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, मृतक की पुत्री कोमल की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि नगर पंचायत बांसडीह की पूर्व चेयरमैन रेनू सिंह के भसुर शत्रुघ्न सिंह सोमवार की देर रात पूर्व चेयरमैन नंदलाल सिंह की पुत्री के घर बेल्थरारोड के वार्ड नंबर 10 स्थित आवास पर गये थे। वहीं, किसी बात को लेकर आरोपी मनीष सिंह ने बन्दूक से गोली चला दी,जो उसके चचेरे ससुर शत्रुघ्न सिंह को लगी और उनकी मौत हो गई। वही मनीष के पैर में भी गोली लग गई। वह घायल हो गया। बहरहाल उभांव पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
- Advertisement -
WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

सम्बंधित ख़बरें

Ghazipur news: दिलदारनगर में हुए जच्चा बच्चा की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में शायका हॉस्पिटल का किया निरीक्षण

सेवराई। तहसील क्षेत्र के दिलदारनगर में हुए जच्चा बच्चा की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा...

ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रिय