spot_img
20.3 C
New York
spot_img

Ghazipur news: विधानसभा जमानिया के नगर पालिका एवं नगर पंचायत दिलदारनगर में लोकसभा चुनाव में भाजपा 20 बूथों पर हारी

WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

Published:

spot_img
- Advertisement -



गाजीपुर : एक वर्ष पूर्व हुए निकाय चुनाव में जमानियां विस के नपा जमानियां व नपं दिलदारनगर में जोरदार जीत दर्ज करने वाली भाजपा लोकसभा के चुनाव में 20 बुथों पर हार गई।जिसमें 15 जमानियां व पांच दिलदारनगर के बूथ है।जबकि दोनों जगह भाजपा के चेयरमैन होने के बाद भी पार्टी के प्रत्याशी की जीत नहीं हो सकी।जब पार्टी के चेयरमैन ही अपने निकायों में जीत दर्ज नहीं करा सके तो अन्य का क्या हाल होगा।
विधानसभा जमानियां के नपा जमानियां में भी लोक सभा चुनाव में खराब प्रदर्शन रहा है।तीन भागों में बंटे नपा में कस्बा, स्टेशन बाजार व हरपुर में कुल 26 बूथ है।जिसमें से 15 बुथों पर सपा की जीत हुई है।इन बुथों पर सपा को कुल 7593 तथा भाजपा को 5998 मत मिले है।कुल 1595 मतों से भाजपा की करारी हार हुई है।नपा क्षेत्र के हरपुर में सपा को 2382 मत व भाजपा को 701 मत ही मिला।यहां 6 बूथ पर सपा ही जीती है।कस्बा बाजार में 3604 सपा व भाजपा को 2923 मत ही मिले।यहां भी 12 बुथों में सपा सात बुथों पर जीती है।हालांकि स्टेशन बाजार के आठ बुथों पर 6 पर भाजपा जीती है और सपा केवल दो बूथ पर जीती है।यहां भाजपा को 2374 व सपा को 1607 मत मिला।नगर के राजीनीतिक पंडितों की माने तो नपा में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच आपसी गुटबाजी व पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हार का कारण माना जा रहा है।यही हाल नगर पंचायत दिलदारनगर में भी यहां भी जबकि यहां भी भाजपा के चेयरमैन है।यहां कुल 11 बूथ में पांच बुथों पर साईकिल खूब दौड़ी हैं।जबकि 6 बुथों पर भाजपा आगे है।यहां भाजपा को कुल 2964 और सपा को 2267 मत मिला है।नगरीय क्षेत्र में भाजपा केवल 697 मतों से जीत दर्ज की है।जबकि नगरीय क्षेत्र में विकास का दंभ भरने वाली भाजपा का यह परिणाम है।हालांकि नगर निकायों में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए चेयरमैनों को और मेहनत करना होगा।

- Advertisement -
WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

सम्बंधित ख़बरें

Ghazipur news: दिलदारनगर में हुए जच्चा बच्चा की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में शायका हॉस्पिटल का किया निरीक्षण

सेवराई। तहसील क्षेत्र के दिलदारनगर में हुए जच्चा बच्चा की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा...

ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रिय