spot_img
17.5 C
New York
spot_img
spot_img

Ghazipur news: सेवराई जलकल टंकी से पेयजल आपूर्ति न होने से संबंधित उपभोक्ताओं में आक्रोश

WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

Published:

spot_img
- Advertisement -




सेवराई। स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित जलकल टंकी से पेयजल आपूर्ति न होने के कारण संबंधित उपभोक्ताओं में आक्रोश बना हुआ है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि दशको पुरानी बनी टंकी से जलापूर्ति की जाती थी, लेकिन विगत एक सप्ताह से जलापूर्ति में गंदा बदबूदार पानी आने के कारण लोगों को इसका उपयोग करते नहीं बन रहा है। मजबूरी बस लोगों को अपने नित्य काम और पेयजल के लिए मजबूरीवश हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी भुवनेश्वर प्रसाद, राजीव गुप्ता, दीपक गुप्ता, नंदलाल प्रसाद, अशोक, संजय आदि ने बताया कि 10 को पहले बनाई गई जलकल टंकी से क्षेत्र के आसपास के करीब आधा दर्जन से अधिक गांव के हजारों लोगों को जलापूर्ति की जाती थी। लेकिन जलकल टंकी के बजाय बोरिंग से ही सीधे सप्लाई होती है। दशको पुरानी बिछाई गई पाइपलाइन कई जगह सड़ गल जाने के कारण लोगों के घरों तक पहुंचने वाला पानी गंदा व बदबूदार हो गया है। साथ ही कई जगह पाइप लीकेज की भी समस्या बन गई है जिससे बेवजह ही हजारों लीटर पानी रोजाना बर्बाद हो जा रहा है। लोगों ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष करते हुए जल्द से जल्द समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। बताया कि जलकर टंकी को ऑपरेट करने के लिए कोई भी कर्मचारी नियुक्त नहीं है। जहां एक प्राइवेट कमी के द्वारा मनमाने तरीके से जलापूर्ति की जाती है।

इस बाबत एसडीएम सेवराई संजय यादव ने बताया कि शिकायत मिली है मामले में संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्राचार कर जल्द ही समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।

- Advertisement -
WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR
Previous article
Next article

सम्बंधित ख़बरें

ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रिय