spot_img
24.6 C
New York
spot_img

भाजपा करती है महिलाओं के मान, सम्मान एवं स्वाभिमान की चिंता – छत्रबली सिंह

WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

Published:

spot_img
- Advertisement -

Chandauli news : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शनिवार को शक्ति वंदन अभियान का कार्यशाला एवं चाय पर चर्चा की गई. इसमें कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई और सरकार की संचालित योजनाओं को गांव के गरीब तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया.

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रवली सिंह ने कहा कि शक्ति वंदन अभियान से महिलाओं का सशक्तिकरण होगा. महिलाओं की मान सम्मान एवं स्वाभिमान की चिंता केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है. महिलाओं के उत्थान के लिए पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं की सुविधा सुरक्षा सम्मान प्रदान किया है.

जिलाध्यक्ष काशी नाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को हर सेक्टर में बढ़ावा दिया है. भाजपा ने महिलाओं को बोझ नहीं बल्कि शक्ति का प्रतीक माना है, और उन्हें स्वाभिमान के साथ जीने का मौका दिया.

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुषमा जायसवाल ने कहा कि महिलाएं अपनी संविधान को जाने तभी महिलाओं का संपूर्ण विकास होगा। कहा कि मोदी का विजन है देश की नारी शक्ति के अगुवाई में भारत का विकास हो.

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा,भानु सिंह, उमाशंकर सिंह, शिवराज सिंह, प्रियंका तिवारी, पूजा यादव, सारिका दुबे, ज्योति गुप्ता, चंद्रकला सिंह, मालती गुप्ता, रेखा निषाद, पार्वती देवी, कोमल गुप्ता, निधि खरवार,मंजू राजभर, जैनेंद्र कुमार, आशीष गुप्ता, सुरेश मौर्य, राकेश मिश्रा, संतोष सिंह उपस्थित रहे

- Advertisement -
WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

सम्बंधित ख़बरें

ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रिय