spot_img
17.5 C
New York
spot_img
spot_img

Chandauli news : पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, एक फरार

WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

Published:

spot_img
- Advertisement -

Chandauli news : सदर कोतवाली क्षेत्र के नवही गांव के समीप मंगलवार की रात पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। जहां जवाबी फायरिंग के दौरान पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वही  रात्रि लाभ उठाते हुए एक  बदमाश फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया और आगे कार्रवाई में जुट गई।

बताते हैं कि दुर्गावती थाना निवासी कुलदीप यादव 23 वर्ष व एक अन्य साथी के साथ सैयद राजा आया हुआ था। सैयद राजा पुलिस ने जब घेराबंदी की तो वह भगवान तालाब नहर पड़कर फायरिंग करते हुए भागने लगे। इसकी जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हो गई और सदर कोतवाली क्षेत्र के नवही गांव के समीप  पुलिस ने घेराबंदी कर दी। इसके बाद बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में कुलदीप यादव के पैर में गोली लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एक बदमाश रात्रि का लाभ लेते हुए फरार हो गया। घायल अवस्था में पुलिस ने उपचार के लिए मुख्यालय स्थित पंडित त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। 

सदर कोतवाल राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि दो बदमाश फायरिंग करते हुए भगवान तालाब नहर पकड़कर भाग रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर लिया इसके बाद जवाबी फायरिंग में कुलदीप यादव पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया और वही दूसरा साथी भागने में सफल हो गया पुलिस उसकी तलाश कर रही है जल्द ही वह पुलिस के गिरफ्त में होगा।

- Advertisement -
WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

सम्बंधित ख़बरें

ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रिय