spot_img
17 C
New York
spot_img

Chandauli News : कार्यकर्ताओ की ताकत से लड़ी जाएगी लड़ाई – मनोज सिंह डब्लू

WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

Published:

- Advertisement -

Chandauli News – कमालपुर कस्बा में आयोजित बैठक मे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को कमालपुर कस्बा में सम्पन्न हुआ। इसमें बूथ समितियों के गठन पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।बैठक में समाजवादी पार्टी के बूथ प्रभारी, सेक्टर जोनल ब्लॉक प्रभारी शामिल रहे।पूर्व विधायक सैयदराजा मनोज सिंह डब्लू(Manoj Singh Dablu) ने कहा कि किसी भी पार्टी में कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान होता है।

Also Read : Chandauli News : प्रबुद्धजन पर टिकी है समाज की नींव-सुशील सिंह

कार्यकर्ताओ के बल पर ही बड़ी बड़ी लड़ाइयां लड़ी जाती है।आज प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है।महंगाई अपने चरम सीमा पर चल रहा है।बावजूद महंगाई व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में सरकार विफल साबित हो रही है।बेरोजगार युवा नौकरी के लिए परेशान दिख रहा है।प्रदेश के तरक्की के लिए समाजवादी पार्टी के सिपाहियों को ईमानदारी से एकजुट होकर अपनी ताकत का एहसास कराना होगा।अभी से सभी को आगामी चुनाव के लिए कमर कसनी होगी।तभी पार्टी के परचम को लहराया जा सकता है।पूर्व सांसद राम किशुन यादव ने कहा कि पार्टी युवाओं, किसानों, व्यापारियों को साथ लेकर चलने का काम करती है।

Also Read : Chandauli News : प्रदेश मंत्री ने केंद्र सरकार की गिनाई उपलब्धियां

सपा सरकार में युवाओं को सेना भर्ती द्वारा रोजगार देने का काम किया गया।आज युवा वर्ग बेरोजगारी का दंश झेल रहा है।इस मौके पर सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव ,जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, पूर्व सैयदराजा विधायक मनोज सिंह डब्लू, विधानसभा अध्यक्ष रामजनम यादव, आतिफ़ खाँ, दयाराम यादव, डॉ० फिरोज खा, रवि यादव,डॉ 0 लुकमान खा जयप्रकाश, गुड्डू, लल्लन बिंद, बलिराम यादव, श्यामनारायण आदि लोग रहे।

- Advertisement -
WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

सम्बंधित ख़बरें

ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रिय