7.3 C
New York

विशिष्ट जनों को दिया गया पूर्वांचल रत्न अलंकरण सम्मान

WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

Published:

- Advertisement -

चहनियां। चहनिया स्थित मां खंडवारी महिला महाविद्यालय के सभागार में विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, चिकित्सा, साहित्य, समाज सेवा, संगीत आदि में अनुकरणीय कार्य करने वाले विशिष्ट जनों को पूर्वांचल रत्न अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंडवारी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि निर्भया सेना के संस्थापक अध्यक्ष व जेड आर यू सी सी रेलवे बोर्ड सतीश मिश्र “बाबा” एवं किशोर न्याय बोर्ड सदस्य/ मजिस्ट्रेट चंदौली आराधना गुप्ता द्वारा मां सरस्वती दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को विधिवत शुभारंभ किया गया।

तत्पश्चात चंदौली के सुप्रसिद्ध गज़ल गायक अजय कुमार अकेला अपनी टीम के साथ श्रोताओं के बीच गजल की प्रस्तुति की। कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का संस्था के अध्यक्ष राजेश मिश्रा जी द्वारा अंग वस्त्र, बुके और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लोकनाथ महाविद्यालय के प्रबंधक धनंजय सिंह, डॉ0 संत कुमार त्रिपाठी शिक्षा सेवा, डॉ प्रकाश दुबे मार्केटिंग व्यापार, रीना यादव समाज सेवा, डॉ नूरी अहमदी चिकित्सा सेवा, आशीष गौरव पांडे चिकित्सा सेवा, आनंद प्रताप सिंह पत्रकारिता, निशी कुमारी ब्यूटी पार्लर सौंदर्य सेवा, नरेंद्र कुमार साहित्य सेवा, अजय कुमार चौबे शिक्षा सेवा, अक्षय कुमार सोनकर समाज सेवा, डॉ0 अभिजीत सिंह शिक्षा सेवा, अभिमन्यु पांडे चिकित्सा सेवा, होली फेथ कॉन्वेंट स्कूल शिक्षा सेवा, डॉ0 प्रदीप राय शिक्षा सेवा, अनुज कुमार सिंह शिक्षा सेवा, विनय प्रकाश सिंह प्रशासनिक सेवा, प्रशांत कुमार सिंह प्रशासनिक सेवा, संजय सिन्हा जन सेवक समाज/ समाज सेवा के लिए सम्मानित गया ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ0 राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमें समाज में अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का सदा निर्वहन करते रहना चाहिए। निश्चित रूप से देश पहले की तुलना में विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ा है लेकिन आज भी गरीबी, विषमता, अत्याचार समाज व्याप्त है जिसे समाप्त करने की जिम्मेदारी पत्रकार, बुद्धजीवी व समाजसेवियों की है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अवनीश कुमार सिंह, नवनीत तिवारी,रामजी प्रसाद भैरव, सतनाम सिंह ,प्रवीण यादव, इंदु चंद्र, भूषण मिश्र ,राजेश गुप्ता, लाल बहादुर, अमृता, दिनेश चंद्र,कुमार नन्द , राजेश मिश्रा, पूनम सिंह, शाहिदा परवीन, अमृता, शीला, छाया चौरसिया, इत्यादि लोग उपस्थित रहे । संचालन अवधेश मिश्रा तथा संजय शर्मा धन्यवाद ज्ञापन किया।

- Advertisement -
WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

सम्बंधित ख़बरें

Chandauli news : डिप्टी सीएमओ अनूप कुमार की मौत, क्वार्टर में पड़ी मिली लाश

Chandauli news : जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात डिप्टी सीएमओ अनूप कुमार की अलसुबह अचानक मौत की सूचना के बाद स्वास्थ्य...

ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रिय