Ghazipur news: मुहम्मदाबाद चकरोड पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध कब्जा हटाया

On: Sunday, April 13, 2025 5:57 PM
---Advertisement---


*गाजीपुर*। मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के सुरतापुर खास में सरकारी चकरोड पर वर्षों से किए गए अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने बुलडोजर चला कर हटाया। इस दौरान रास्ते में आने वाले पेड़ों, झाड़ियों को हटाने और भूमि को समतल करने के लिए बुलडोजर चलाया गया। उप जिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी के निर्देश पर पहुंची राजस्व टीम ने सबसे पहले चकरोड का सीमांकन किया और अवैध कब्जा से काश्तकारों को अवगत कराया। नायब तहसीलदार भगवान पांडेय ने बताया कि मौजा सुरतापुर खास में स्थित आराजी नंबर 96 क्षेत्रफल 51 एअर सरकारी अभिलेख में चकरोड भूमि के नाम से दर्ज है और सुरतापुर और चांदनी गांव को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण रास्ता है। चकरोड पर शिवचरण यादव और वकील यादव के बीच विवाद के कारण खड़ंजा का कार्य बाधित हो रहा था।आज इस विवाद का पटाक्षेप कर दिया गया है‌‌।ब्लॉक प्रमुख मुहम्मदाबाद अवधेश राय ने मौके पर उपस्थित रहकर विवाद को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ज्ञात हो कि दोनों पक्ष चकरोड पर कब्जे को लेकर सिविल न्यायालय भी गए थे‌। राजस्व और पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास से वर्षों पुराने विवाद का समापन होने पर ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त हो गया है। राजस्व टीम में नायब तहसीलदार भगवान पांडेय, राजस्व निरीक्षक कंगल राम, लेखपाल विवेक मिश्रा, अखिलेश कुमार, राम कृत चौहान तथा पुलिस टीम में उप निरीक्षक रामाश्रय यादव, आरक्षी विकास पांडेय, आनंद कुमार सिंह , ग्राम प्रधान सुरतापुर संतोष और ग्राम प्रधान चांदनी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment


Home

Shorts

Web Stories

WhatsApp