Chandauli news : थाना कन्दवा(Thana kandawa) क्षेत्र में 5 मार्च 2026 को भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने 7 मार्च को हत्या में वांछित अभियुक्त को घर से गिरफ्तार किया। डीवीआर और आलाकत्ल पुलिस ने बरामद कर लिया है।
घटना की पृष्ठभूमि:
अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे (Aditya langhe)के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। 36 वर्षीय अभियुक्त विवेक सिंह ने बताया कि छोटे भाई द्वारा बेइज्जती किए जाने पर उसने हत्या की। अभियुक्त ने सम्पत्ति और पैसे की लालच में इस घटना को अंजाम दिया।
पूछताछ में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक उसका छोटा भाई था। पहले घर के हर फैसले में उसकी राय ली जाती थी, लेकिन कुछ समय पहले वह हत्या के एक मामले में जेल चला गया था। इसके बाद घर में उसका सम्मान कम हो गया था।
करीब चार महीने पहले परिवार की जमीन 75 लाख रुपये में बिकी थी। आरोपी को जो पैसा मिला था, वह उसने खर्च कर दिया। जब वह पैसों की जरूरत के लिए छोटे भाई से मांगता था तो छोटा भाई उसे अक्सर बेइज्जत करता था।
आरोपी ने बताया कि वह अपने भाई की हत्या की योजना बना रहा था। उसे उम्मीद थी कि भाई की मौत के बाद पूरी संपत्ति और हाल ही में कराई गई 25 लाख रुपये की एफडी भी उसे मिल जाएगी।
होली के दिन और अगले दिन आरोपी ने काफी शराब पी रखी थी। उसी दौरान घर में काम कर रहे नौकरों के सामने छोटे भाई ने उसे अपमानित कर दिया, जिससे वह और ज्यादा आक्रोशित हो गया।
सोते हुए भाई को मारी गोली
मार्च 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे आरोपी ने घर के हाल में चौकी पर सो रहे अपने छोटे भाई विशाल सिंह के सिर के पीछे गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपी ने सीसीटीवी का डीवीआर और पिस्टल घर में भूसे के बीच छिपा दी। अगले दिन सुबह करीब 4 से 4:30 बजे के बीच वह मोटरसाइकिल से नहर किनारे गया और दोनों चीजें तालाब में फेंक दीं।
Also Read : संध्या हॉस्पिटल धानापुर में शुरू हुई आयुष्मान सेवा,
अपराधिक इतिहास:
अभियुक्त पहले भी हत्या और आर्म्स एक्ट में वांछित था। गाजीपुर और चन्दौली में उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं।
आरोपी विवेक सिंह के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
मु0अ0सं0 208/25 धारा 103(1) बीएनएस, थाना जमानिया, गाजीपुर
मु0अ0सं0 209/25 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना जमानिया, गाजीपुर
मु0अ0सं0 18/2026 धारा 103(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कन्दवा, चन्दौली


