spot_img

Chandauli news:सैयदराजा पुलिस ने हाईवे पर पकड़ी नोएडा से बिहार जा रही शराब की बड़ी खेप

Published:

spot_img

Chandauli news : चन्दौली जिले के सैयदराजा(Saiyadraja) थाना क्षेत्र में पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस ने NH-19 हाईवे पर एक ट्रक से पुट्टी की बोरियों के पीछे छिपाकर ले जाई जा रही 710 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा 6325.92 लीटर बताई जा रही है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया और पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

बताया जा रहा है कि 14 मार्च को सैयदराजा थाना पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध शराब की बड़ी खेप नोएडा से बिहार ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने NH-19 पर ग्राम बरठी कमरौर स्थित पेट्रोल पंप के पास चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान पेट्रोल भरवाने के लिए रुके ट्रक संख्या NL01AF3253 को रोका गया।

प्राथमिक जांच में ट्रक में पुट्टी की बोरियां लदी मिलीं, लेकिन जब पुलिस ने गहनता से तलाशी ली तो बोरियों के पीछे बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद हो गईं। मौके से ट्रक चालक अली बक्श (27 वर्ष), निवासी दुमका, झारखंड को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही एक बोलेरो वाहन से ट्रक को लोकेशन देने वाले मुरताज अंसारी (40 वर्ष), निवासी देवघर, झारखंड को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सैयदराजा थाने में आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़