spot_img

Ghazipur news: मानवता की मिसाल: विवेक सिंह कुशवाहा व आलोक शर्मा ने खुद किया रक्तदान, जरूरतमंद परिवार को दिलाई 4 लाख की सहायता

Published:

spot_img


मोहम्मदाबाद/लखनऊ। समाज सेवा और मानवता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी विवेक सिंह कुशवाहा तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक शर्मा ने एक जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए सराहनीय पहल की। दोनों नेताओं ने सिर्फ सहयोग की अपील ही नहीं की, बल्कि अपने साथियों के साथ स्वयं रक्तदान कर सेवा भावना का परिचय दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम बालापुर निवासी रीना देवी पत्नी सुरेश शर्मा के हृदय में छह ब्लॉकेज पाए गए हैं। उनका ऑपरेशन 26 मई 2026 को एसजीपीजीआई, लखनऊ में प्रस्तावित है। चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन के लिए सात यूनिट ब्लड की आवश्यकता बताई गई थी, जिससे परिवार चिंता में था।
मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक शर्मा ने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी विवेक सिंह कुशवाहा से संपर्क किया। इसके बाद दोनों ने अपने साथियों के सहयोग से तत्काल रक्तदान अभियान चलाया। सबसे पहले विवेक सिंह कुशवाहा और आलोक शर्मा ने स्वयं रक्तदान किया। इसके बाद कुंडेसर निवासी आयुष पाण्डेय, कुमार सौरभ, बजरंगी शर्मा, विशाल तथा प्रमोद कुमार समेत अन्य युवाओं ने भी रक्तदान कर परिवार की मदद की।
विशेष बात यह रही कि विवेक सिंह कुशवाहा ने अपना 24वां रक्तदान किया। क्षेत्र में उनकी इस सेवा भावना की लोग सराहना कर रहे हैं।
वहीं परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर विवेक सिंह कुशवाहा एवं शिवरतन राजभर ने कैबिनेट मंत्री Om Prakash Rajbhar से मुलाकात कर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई।
इस पहल की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार्य मानवता, सामाजिक जिम्मेदारी और जनसेवा का प्रेरणादायक उदाहरण है।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़