डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल की दो शाखाओं को मिले नए प्रधानाचार्य, वाराणसी में हुआ भव्य समारोह

Published:

वाराणसी। डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल(Daddy’s International school) ने अपने शैक्षणिक विस्तार और बेहतर प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। महमूरगंज स्थित पिंड बलूची में आयोजित भव्य समारोह में विद्यालय की बिशुनपुरा (चंदौली) शाखा के प्रधानाचार्य पद पर श्वेता जी. रघुवंशी तथा सुल्तानपुर शाखा के प्रधानाचार्य पद पर अरविंद पाठक की नियुक्ति की गई।
नवनियुक्त प्रधानाचार्य श्वेता जी. रघुवंशी ने कहा कि विद्यालय में अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आगामी बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई।
वहीं, सुल्तानपुर शाखा के नवनियुक्त प्रधानाचार्य अरविंद पाठक ने कहा कि दोनों शाखाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर एक समान शैक्षणिक संस्कृति विकसित करना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि शून्य से एक नए विद्यालय की शुरुआत करना चुनौतीपूर्ण है। उनका सपना आगामी एक दशक में डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल की अनेक शाखाओं का विस्तार करना है।

तीन वर्षों में दूसरी शाखा की तैयारी

विद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में दूरदृष्टि बड़ी होनी चाहिए। वर्ष 2023 में स्थापित विद्यालय महज तीन वर्षों में दूसरी शाखा शुरू करने की दिशा में अग्रसर है। इस वर्ष पहली बार विद्यालय के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे और उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन विद्यालय की प्राथमिकता है।
शिक्षकों के महत्व पर जोर देते हुए डॉ. तिवारी ने कहा, “दुनिया में शिक्षक से महान कोई नहीं होता, क्योंकि विद्यार्थी की सफलता में सबसे अधिक प्रसन्न होने वाला व्यक्ति उसका शिक्षक ही होता है।”
उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को वित्तीय शिक्षा से भी जोड़ना है, ताकि वे आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बन सकें।

120 से अधिक अतिथियों की रही मौजूदगी

समारोह में 120 से अधिक अतिथियों के साथ शिक्षक, अभिभावक और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के शैक्षणिक विस्तार, नई नियुक्तियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर उत्साह देखने को मिला।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़