spot_img

Ghazipur news: अपहरण कांड में फरार बाल अपचारी गिरफ्तार, गहमर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा

Published:

सेवराई (गाजीपुर)। गहमर थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में फरार चल रहे एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को मनिया गांव निवासी धनश्याम तिवारी की तहरीर पर उनकी नाबालिग पुत्री के अपहरण का मुकदमा गहमर थाने में संख्या 128/2026 के तहत धारा 137(2) एवं 87 बीएनएस में दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर उसका बयान दर्ज कराया तथा चिकित्सीय परीक्षण सहित आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।
मामले में नामजद 15 वर्षीय बाल अपचारी (मोटो नुमान उर्फ आशिफ खान) घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत मंगलवार सुबह करीब 9:50 बजे सेवराई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवप्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर फरीदपुर नहर पुलिया (भदौरा) के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक गहमर नंद कुमार तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार बाल अपचारी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवप्रसाद पाण्डेय, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार तथा कांस्टेबल रामू कुशवाहा और सतीश कुमार शामिल रहे।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़