Ghazipur News: रेलवे ट्रैक पर वेल्डिंग के दौरान ब्लास्ट, दो मजदूर गंभीर

Published:

गाजीपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब छह बजे रेलवे ट्रैक पर वेल्डिंग के दौरान अचानक तेज ब्लास्ट हो गया। हादसे में ट्रैक पर काम कर रहे दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, पास में मौजूद एक महिला की आंखों में भी चोट आई। विस्फोट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण का पुरवा से करीब एक किलोमीटर पश्चिम रेलवे ट्रैक पर वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक तेज ब्लास्ट हो गया। हादसे में पाली कासिमाबाद निवासी भगवान राम पुत्र परमेश्वर राम के दोनों पैर कमर के नीचे से गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, अविनाश राम पुत्र रामबदन राम के दोनों पैर और कमर तक का हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया।

आसपास मौजूद लोगों ने दोनों मजदूरों और घायल महिला को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने भगवान राम और अविनाश राम को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।

वहीं, बिंदपुरवा/लक्ष्मण का पुरवा निवासी बलमती देवी पत्नी राजेश कुमार की आंखों में चोट आई है। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना पर पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़