गाजीपुर। जिले में कानून व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने थानाध्यक्षों का स्थानांतरण किया है।
निरीक्षक राजू दिवाकर को थानाध्यक्ष रेवतीपुर से थानाध्यक्ष शादियाबाद, निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा को थानाध्यक्ष शादियाबाद से सैदपुर कोतवाली, निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष रेवतीपुर, उप निरीक्षक सचिन सिंह को चौकी प्रभारी हंसराजपुर से थानाध्यक्ष बरेसर, उप निरीक्षक वागीश विक्रम सिंह को थानाध्यक्ष बरेसर से पुलिस लाइन तथा रामसजन को प्रभारी निरीक्षक सैदपुर से पुलिस लाईन भेजा गया है।
देखें सूचीं

