Ghazipur News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Published:


खानपुर। थाना पुलिस ने बुधवार रात मठसौना नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान करमपुर निवासी अवनीश पांडेय (38) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि मठसौना नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और अवनीश पांडेय को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से .315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर खानपुर थाने में मुकदमा संख्या 293/26 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ खानपुर थाने में पूर्व में भी दो मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह सिरोही, हेड कांस्टेबल मो. भुजेहुआ, कांस्टेबल धीरेंद्र यादव और कांस्टेबल शुभम सिंह शामिल रहे।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़