Ghazipur News: दिव्यांग आशीष यादव की मदद को आगे आए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह आंशू

Published:


गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के दिव्यांग आशीष यादव की परेशानी की जानकारी होने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह ‘आशु’ मदद के लिए आगे आए। उन्होंने आशीष की स्थिति को समझते हुए उनसे बातचीत की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उनके इस प्रयास की क्षेत्र में सराहना हो रही है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह ‘आशु’ ने कहा कि आशीष की परेशानी को देखकर उन्हें काफी दुख हुआ। समाज में जरूरतमंद लोगों की मदद करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आशीष को जब भी किसी तरह की मदद की जरूरत होगी, वह उसके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि आगे जरूरत पड़ने पर मदद के साथ होने वाले खर्च को भी वह अपनी ओर से वहन करेंगे।
उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए समाज के सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए। छोटी-सी मदद भी किसी जरूरतमंद के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। उन्होंने आशीष और उसके परिवार को भरोसा दिलाया कि उसे किसी तरह की परेशानी होने पर वह उनसे संपर्क कर सकता है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की ओर से मदद का भरोसा मिलने के बाद आशीष और उसके परिजनों ने आभार जताया। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी आशुतोष सिंह ‘आशु’ के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति की परेशानी में साथ खड़ा होना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है।

फेसबुक वाल से-

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़