Ghazipur News: हसुआ के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

Published:


जंगीपुर। थाना पुलिस ने मारपीट और अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हसुआ बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष जंगीपुर ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ चेकिंग की। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर जयन्तीदासपुर गांव के पास से वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जयन्तीदासपुर गांव निवासी रामाश्रय कुशवाहा (34) के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी थाना जंगीपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 198/26 में वांछित था। मुकदमा बीएनएस की धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) और 118(1) के तहत दर्ज है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक हसुआ बरामद किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जंगीपुर और उनके हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़