Ghazipur News: सिकंदरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत किया गया दीपदान

Published:

रिपोर्ट – गोविंद कुमार प्रजापति


करंडा। सेवा संकल्प अभियान ‘जन सेवा से राष्ट्र सेवा’ के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सिकंदरपुर में विभिन्न स्थानों पर दीपदान किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी रणविजय सिंह, ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार यादव और प्रशासक ग्राम प्रधान राजेश सिंह ‘गुड्डू’ ने ग्रामीणों एवं मित्रों के साथ दीप जलाए।

इस दौरान विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय सिकंदरपुर, पंचायत सचिवालय सिकंदरपुर और सामुदायिक शौचालय सिकंदरपुर परिसर में दीपदान किया गया। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

खंड विकास अधिकारी रणविजय सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाना है। इस दौरान ग्रामीणों ने भी सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सहभागिता का संकल्प लिया।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़