Ghazipur News: पुलिस लाइन में दिवंगत उपनिरीक्षक को दी गई श्रद्धांजलि

Published:


गाजीपुर। शादियाबाद थाने पर तैनात उपनिरीक्षक राजबली यादव का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मृति स्थल पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास के लिए रवाना किया गया।
मूलरूप से गोरखपुर जनपद के रहने वाले उपनिरीक्षक राजबली यादव शादियाबाद थाने में तैनात थे। 20 सितंबर को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए वाराणसी के वर्धन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मृति स्थल लाया गया। यहां पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक समेत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ पार्थिव शरीर को उनके मूल निवास के लिए रवाना किया गया।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़