Ghazipur News: यूपीआई फ्रॉड में ठगी गई 23 हजार रुपये की रकम वापस

Published:


नोनहरा। यूपीआई के जरिए हुई ऑनलाइन ठगी में साइबर हेल्प डेस्क नोनहरा की टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से ठगी गई 23 हजार रुपये की पूरी रकम वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।

पुलिस के अनुसार नोनहरा थाना क्षेत्र के महुआरी निवासी राजेश कुमार सिंह के साथ यूपीआई के माध्यम से 23 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत संख्या 33102260036340 के आधार पर साइबर हेल्प डेस्क ने मामले में कार्रवाई शुरू की।

साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक अविनाश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने संबंधित बैंकों से संपर्क किया। कोर्ट के आदेश के जरिए बैंकों को मेल भेजकर ठगी गई 23 हजार रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

रकम वापस मिलने के बाद राजेश कुमार सिंह ने गाजीपुर पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए साइबर हेल्प डेस्क नोनहरा की टीम का आभार जताया।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़