जमानियां। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से .32 बोर की देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान अमित यादव (21) पुत्र सुदर्शन यादव निवासी ताजपुर मांझा, थाना जमानियां के रूप में हुई। पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बड़ेसर नहर के पास से युवक को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .32 बोर की एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई। मोटरसाइकिल का पंजीकरण नंबर UP70AN3354 है। मामले में मु0अ0सं0 318/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अघनी प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल गोवर्धन यादव, कांस्टेबल बृजेश यादव, प्रद्युम्न यादव और निलेश यादव शामिल रहे।

