नंदगंज। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदगंज पुलिस ने बुधवार को तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों को संबंधित मामलों में जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर पकड़ा है।
पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक हरीश चंद्र सिंह ने हमराहियों के साथ चेकिंग के दौरान बरहपुर गांव निवासी छोटू उर्फ बलवंत यादव (30) को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गाजीपुर की अदालत से फौजदारी मुकदमा संख्या 631/2015 में धारा 323, 504, 506 और 427 भादवि के तहत गैर जमानती वारंट जारी था।
वहीं बहादीपुर गांव निवासी अभिषेक यादव (25) और रवींद्र यादव (35) को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ फौजदारी मुकदमा संख्या 1175/2022 में धारा 147, 323, 434, 504 और 506 भादवि के तहत अदालत से गैर जमानती वारंट जारी था।
पुलिस के मुताबिक तीनों वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरीश चंद्र सिंह और उनके हमराही शामिल रहे।

