Ghazipur News: तमंचा-कारतूस और चोरी की दो बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

Published:


गहमर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस ने शुक्रवार को करहियां मोड़ के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, चौकी प्रभारी कामाख्या उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव हमराहियों के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर करहियां मोड़ के पास संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान बसुका गांव निवासी विकास कुमार भारती (22) के रूप में हुई।
पुलिस ने उसके कब्जे से बजाज कावासाकी की नीले रंग की मोटरसाइकिल और हीरो स्प्लेंडर की काले रंग की मोटरसाइकिल बरामद की। इनमें बजाज कावासाकी मोटरसाइकिल का चेचिस नंबर DFFBJA20652 बताया गया है। इसके अलावा एक .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक, बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ गहमर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 210/2026 के तहत धारा 317(2), 318(4) बीएनएस और 3/25 आयुध अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में चौकी प्रभारी कामाख्या उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव समेत हमराही पुलिसकर्मी शामिल रहे।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़