Ghazipur News: विभा पाल ने महिला सभा जिलाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Published:


व्यक्तिगत कारणों का दिया हवाला, सपा जिलाध्यक्ष बोले- फैसले पर करें पुनर्विचार

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल ने पद छोड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों और अपरिहार्य परिस्थितियों का हवाला देते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष को अपना त्यागपत्र व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा है। साथ ही पद के दायित्वों से मुक्त करने का अनुरोध किया है।

विभा पाल ने त्यागपत्र में कहा है कि मौजूदा परिस्थितियों में वह जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में असमर्थ हैं। उन्होंने स्वेच्छा से पद छोड़ने की इच्छा जताते हुए त्यागपत्र स्वीकार करने का अनुरोध किया है।

इस संबंध में विभा पाल ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा जिलाध्यक्ष को व्हाट्सएप पर भेज दिया है। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि विभा पाल एक संघर्षशील महिला हैं। उन्हें अपने निर्णय पर दोबारा विचार करना चाहिए।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़