रिपोर्ट – गोविंद कुमार प्रजापति
करंडा। ग्राम रोजगार सेवकों ने सोमवार को लंबित मांगों को लेकर प्रभारी बीडीओ त्रिवेणी उपाध्याय को पत्रक सौंपा। उन्होंने 23 नवंबर से विशेष रोजगार सृजन सप्ताह में कार्य बहिष्कार और तीन दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा घेराव की चेतावनी दी। रोजगार सेवकों ने मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और ईपीएफ भुगतान सहित अन्य मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष शशिकांत गिरि, सुनील कुमार, रामनवल सिंह, विनीत दुबे सहित अन्य रोजगार सेवक मौजूद रहे।


