Ghazipur News: हाइट गेज बैरियर हटते ही धरम्मरपुर -जमानिया पक्का पुल से गुजरने लगे लाल बालू लदे ओवर लोड ट्रेलर, हादसे की. बढ़ी आशंका

Published:


चोचकपुर – धरम्मरपुर मार्ग पर लोगों में दहशत, पक्का पुल पर हाइट गेज बैरियर लगाने की मांग


करंडा। थाना क्षेत्र के धरम्मरपुर- जमानियां गंगा पक्का पुल के अप्रोच मार्ग पर लगा हाईगेज बैरियर बुधवार को हटा दिया गया। इसके बाद पुल से भारी वाहनों और लाल बालू लदे ओवर लोड ट्रेलरों का आवागमन फिर शुरू हो गया। इससे क्षेत्रीय लोगों में दुर्घटना की आशंका को लेकर चिंता बढ़ गई है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुल पर बड़े और ओवरलोड वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग ने बीते जून माह में हाईगेज बैरियर लगाया था। इससे भारी वाहनों का आवागमन बंद था। लोगों का कहना है कि हाइट गेज बैरियर हटने से बालू लदे ओवरलोड ट्रेलरों का आवागमन शुरू हो गया है। इससे पुल पर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। तेज रफ्तार ट्रेलर से स्कूली बच्चों, राहगीरों मे दुर्घटनाएं की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल पक्का पुल पर हाइट गेज बैरियर लगाने की मांग की है।

इनसेट:

लाल बालू लदे ट्रेलर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल:

धरम्मरपुर- जमानियां गंगा पक्का पुल से बुधवार को गुजर रहे लाल बालू लदे ओवरलोड ट्रेलर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक सिपाही ट्रेलर के सामने दिखाई दे रहा है हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि VC KHABAR नहीं करता है।
हाईगेज बैरियर हटने के बाद भारी वाहनों के आवागमन को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं। क्षेत्रीय लोगों ने हाइट गेज बैरियर लगाने, पुल पर ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की है।

इनसेट:

सफेदपोशों का चलता हैं लाल बालू लदा ट्रेलर


क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि ने धरम्मरपुर – जमानियां पक्का पुल से लाल बालू लदे ट्रेलरों का आवागमन लंबे समय से चर्चा का विषय रहा है। लोगों का आरोप है कि सफेदपोशों के प्रभाव के चलते इन ट्रेलरों का संचालन होता है। कुछ ट्रेलर सफेद पोशो का भी चलता है। हाईगेज बैरियर हटने के बाद एक बार फिर भारी वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। इससे पुल की सुरक्षा और राहगीरों की जान को लेकर चिंता बढ़ गई है।

इनसेट:

पूर्व में हो चुकी है दुर्घटनाएं

केस- एक

18 मई 2026 को थाना क्षेत्र के नारायनपुर मोड़ के पास अनियंत्रित लाल बालू लदा ट्रेलर सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटे आई थी।

केस- दो

15 अप्रैल 2026 को थाना क्षेत्र के चोचकपुर स्थित बरवां मोड़ पर लाल बालू लदा ट्रेलर ने बाइक सवार मेदनीपुर निवासी विवेक राजभर को टक्कर मार दी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

केस – तीन

28 मार्च 2026 को थाना क्षेत्र के लीलापुर नहर पुलिया के पास तेज रफ्तार लाल बालू लदे ट्रेलर की टक्कर से दामोदरपुर निवासी सूरज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

केस -चार

14 मई 2025 को थाना क्षेत्र के लीलापुर नहर पुलिया के पास तेज रफ्तार लाल बालू लदे ट्रेलर ने बाइक सवार लीलापुर निवासी लक्की निषाद को टक्कर मार दी थी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई‌। घटना से आक्रोशित लोगों ने पीछे से आ रही ट्रेलर में आग लगा दी थी।

इनसेट:

क्षेत्रीय लोगों की प्रतिक्रिया:




हाइट गेज बैरियर हटते ही लाल बालू लदे ओवरलोड ट्रेलर पक्का पुल पर तेज रफ्तार से गुजर रहे हैं
संबंधित विभाग को बिना देरी किए हाईट गेज बैरियर दोबारा लगवाना चाहिए- रामाशीष यादव (शिशु ), कटरिया।





लाल बालू लदे ओवरलोड ट्रेलरों के चलने से पुल पर हादसे की आशंका बनी हुई है। सुरक्षा के लिए बैरियर लगाना बेहद जरूरी है- हरिकेश यादव, विशुनपुरा।





पहले भी भारी वाहनों के आवागमन से दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार नहीं करना चाहिए- गोविंद प्रजापति, भवानीपुर उर्फ तिवारीपुर।




पक्का पुल पर भारी वाहनों का आवागमन तत्काल बंद कराया जाए। इसके लिए अप्रोच मार्ग पर हाईटगेज बैरियर फिर से लगाया जाना नितांत आवश्यक है- राजेश सिंह (गुड्डू), प्रशासक सिकंदरपुर।


वर्जन –



दिलदारनगर में सड़कों पर निर्माण कार्य होना है। इसके लिए प्लांट तक सामग्री पहुंचाई जानी है। इसके लिए एक्सईएन द्वारा डीएम से बात करके पक्का पुल से हाइट गेज बैरियर खुलवाया गया है। सड़क निर्माण कार्य समाप्त होते ही हाइट गेज बैरियर फिर से लगा दिया जाएगा- संदीप कुमार, अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग।


पक्का पुल से हाइट गेज वैरियर खुलने की मामला मेरे संज्ञान में नहीं है हाईट गेज बैरियर किसने हटाई है। मामले की जांच कराई जा रही है – निधि, उपजिलाधिकारी जमानियां।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़