Ghazipur News : मां-बेटी की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल, दोनों पैर में लगी गोली

Published:

रिपोर्ट : गोविंद कुमार प्रजापति


25 हजार रुपये का था इनाम, तमंचा, कारतूस, मृतका का मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त चापड़ बरामद


गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवां गांव में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, बीते 23 नवंबर की रात धरवां गांव में मां-बेटी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दर्ज मुकदमे में नामजद सोनू उर्फ परवेज पुत्र स्व. महमूद निवासी श्रीगंज, थाना नंदगंज वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
शनिवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर नंदगंज पुलिस ने पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के पास देवोपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़