top newsउत्तरप्रदेशप्रशासनिकबस्ती न्यूज़बेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग

Basti news: रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, दो शराब तस्कर गिरफ्तार


बस्ती। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना बस्ती ने अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।
जीआरपी गोरखपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत 26 फरवरी 2026 को रेलवे स्टेशन बस्ती के प्लेटफॉर्म नंबर-3 से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज कुमार सिंह निवासी पूर्वी चंपारण (बिहार) तथा आदित्य कुमार निवासी पूर्वी चंपारण (बिहार) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से एक बैग में कुल 18 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (750 एमएल) बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 19,600 रुपये बताई जा रही है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश से शराब लाकर ट्रेन के माध्यम से बिहार में अधिक कीमत पर बेचते थे और इसी से अपना खर्च चलाते थे।
जीआरपी थाना बस्ती में दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
👉 कार्रवाई से रेलवे क्षेत्र में शराब तस्करी पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button