Ballia news: भरौली अनियंत्रित बालू लदा ट्रेलर पलटा, ड्राइवर-खलासी बाल-बाल बचे; एक घंटे तक यातायात बाधित

Published:


भरौली (नरही/बलिया):
कोरटाडीह डाक बंगला के पास नेशनल हाईवे 31 पर सोमवार सुबह 8.30 बिहार से  बालू लदा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर के ड्राइवर और खलासी बाल-बाल बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर तेज रफ्तार में था, तभी वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रेलर पलटते ही हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से जाम हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रेलर को किनारे करवाया।


गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़