Chandauli news: राम अवतार तिवारी की पुण्यतिथि पर वर्दीसांडा स्कूल में बच्चों को बांटी गई कॉपी-पेन और फल

Published:

Chandauli news । अपनों की यादों को समाजसेवा से जोड़ते हुए स्वर्गीय राम अवतार तिवारी(Lt. Ram Avatar Tiwari) की पुण्यतिथि पर शिक्षा और सेवा की अनूठी पहल की। इस अवसर पर कंपोजिट विद्यालय वर्दीसांडा में बच्चों के बीच कॉपी, पेन और केले वितरित किए गए। इस पहल के जरिए बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया।

यह कार्यक्रम VC खबर के फाउंडर रोहित तिवारी, उनके भाई राहुल तिवारी, रामप्रवेश तिवारी (प्रोपराइटर, Rajan Traders, Shivdasipur) और समाजसेवी आलोक तिवारी के तत्वावधान में आयोजित किया गया। परिवार के सदस्यों ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों को पढ़ाई की सामग्री और फल वितरित किए।

Composite School Vardisanda shivdasipur

बाबा की पुण्यतिथि पर बच्चों की शिक्षा के लिए पहल

स्वर्गीय राम अवतार तिवारी(Lt. Ramawatar Tiwari) की पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिवंगत बाबा की स्मृति को सामाजिक सेवा से जोड़ना और बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करना रहा। कॉपी-पेन पाकर बच्चों में उत्साह देखने को मिला। परिवार की ओर से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।

तिवारी परिवार का मानना है कि अपने बुजुर्गों की स्मृतियों को समाज के हित में किए गए कार्यों के जरिए जीवंत रखना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का एक माध्यम है। जरूरतमंद बच्चों की मदद और शिक्षा के प्रति जागरूकता इस पहल का प्रमुख उद्देश्य रहा।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर ग्राम प्रधान ओमप्रकाश गिरी, प्रदीप मिश्रा, अरुण उर्फ छोटन गिरी, राजन तिवारी, रुद्र तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

स्वर्गीय राम अवतार तिवारी की पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम ने परिवार की भावनाओं को सामाजिक सरोकार से जोड़ने का संदेश दिया। बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री और केले का वितरण कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बाबा की स्मृति में सेवा का यह संकल्प शिक्षा, सहयोग और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति समर्पण का प्रतीक बना।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़