गाजीपुर। पुलिस ने रविवार को जिले के हाईवे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा नॉइस पॉल्यूशन और प्रेशर हॉर्न समेत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान किए गए।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के लिए अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र, एआरटीओ गाजीपुर, क्षेत्राधिकारी यातायात और यातायात निरीक्षक बालेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीमें गठित की गई थीं।
अभियान के दौरान नॉइस पॉल्यूशन के दो, प्रेशर हॉर्न के तीन और गलत नंबर प्लेट के चार वाहनों का चालान किया गया। पुलिस के अनुसार कुल 335 वाहनों का चालान करते हुए करीब 5.41 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

