राष्ट्रीय
बड़ी खबर: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन
Dr. Manmohan Singh Passes away: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डाक्टर मनमोहन सिंह का देर शाम निधन हो गया है। उन्हें आज शाम ही दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वे लम्बे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। आज शाम को वह बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।