Ghazipur News: इंटरमीडिएट कालेज गोशंदेपुर के दो छात्र प्रदेश माध्यमिक विद्यालय अंडर 14 वालीवाल प्रतियोगिता  में चयन

Published:

(रिपोर्ट – गोविंद कुमार प्रजापति)


गाजीपुर। मंडलीय माध्यमिक वालीबाल प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश का आयोजन धीना  जनपद चंदौली हुआ अंडर 14  गाज़ीपुर की टीम चंदौली को हरा कर विजेता बनी, तथा अंडर 19 मे गाज़ीपुर की टीम जौनपुर को हरा कर विजेता बनी।
इंटरमीडिएट कालेज गोशंदेपुर छात्र वालीबाल खिलाड़ी रौनक चौरसिया , तथा युवराज गोड अंडर 14 मे प्रदेश माध्यमिक विद्यालय वालीवाल प्रतियोगिता के चयन हुआ है यह करंडा क्षेत्र तथा इंटरमीडिएट कालेज गोशंदेपुर में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के लिए विद्यालय परिवार के लिए गौरव  हर्ष का क्षण है विद्यालय प्रबंधक विनीत सिंह ने बताया कि बच्चो को वालीबाल, कबड्डी प्रतियोगिता के उत्साहित किया जा रहा है जिससे बच्चे अपने रुचि लेने वाले खेल में अच्छा प्रदर्शन कर सके, विद्यालय परिवार के प्रेरणा से दो छात्र अपनी मेहनत से प्रदेश माध्यमिक विद्यालय स्तर के प्रतियोगिता में चयन होना इसका प्रमाण है विद्यालय के बच्चो प्रतिभा की कोई कमी नही है केवल प्रोत्साहन तथा प्रशिक्षण की आवश्यकता है जो विद्यालय करने के हर सम्भव तैयार है।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़