गाजीपुर। करंडा क्षेत्र के तुलसीपुर स्थित दिव्य लोक आश्रम में रविवार को दर्शन पूजन के लिए आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान शिवपूजन बाबा का दर्शन के लिए बिहार समेत आसपास के जिलों से श्रद्धालु पहुंचे थे। दिव्य लोक आश्रम के सचिव राजेश चौबे ने बताया कि मान्यता है कि यहां दर्शन पूजन करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और लोगों की मन्नत पूरी हो जाती है। दर्शन पूजन के बाद भक्तों में महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया।

